फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस व बार में अधिवक्ताओं ने रखी टी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा की जीत होने पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफीदों में मंडलाध्यक्ष बलवंत पांचाल की अध्यक्षता में विजयी जुलूस निकाला। जुलूस मेें महिला कार्यकर्ताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर नृत्य कर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा व्यापार मंडल के जिला संयोजक सुरेंद्र जैन, अखिल गुप्ता, हरिश शर्मा, रोहित गुंबर, विजय जांगड़ा रणबीर बिटानी मौजूद रहे। वहीं भाजपा की जीत की खुशी में बार एसोसिएशन द्वारा भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा लीगल सेल कार्यकारिणी के प्रदेश सदस्य अधिवक्ता अभिषेक गर्ग व सुधीर नायक ने अपनी ओर से सभी अधिवक्ताओं को टी पार्टी दी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश कौशिक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जींद को विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष प्रवीन रोहड़, सचिव प्रयास गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें