फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई को रेलवे ने दी सौगात, अब चार्ट लेकर नहीं घुमना पड़ेगा रिजर्वेशन सीट की चेंकिग के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
टीटीई लेकर चलेंगे टैबलेट, सीट की जांच होगी ऑनलाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देश डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे में टिकटों की जांच के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई को अब टैबलेट दिए जा रहे हैं। इससे अब वह ट्रेनों में सीटों की जांच के लिए चार्ट लेकर नहीं चलेंगे, बल्कि उनके हाथ में टैबलेट होगा। टैबलेट से ही वे लोगों के टिकट की जांच करेंगे। इससे कागजों की बचत होने के साथ रेलवे का पैसा भी बचेगा। गौरतलब है कि टीटीई को रिजर्वेशन सीटों की जांच के लिए चार्ट लेकर जाना पड़ता था। चार्ट में सीट की जांच करने में ज्यादा समय लगता था। अब टीटीई टैबलेट के साथ फील्ड में उतरेंगे। इससे उनको चार्ट लेकर नहीं घूमना पड़ेगा।
इन ट्रनों में होगा उपयोग
एक्सप्रेस ट्रेनों में ही रिजर्वेेशन सीट बुक की जाती है। जींद से पंजाब मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, रोहिला एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस, दिल्ली-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आभा तूफान एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस व हिम सागर एक्सप्रेस ट्रेन जाती है। इसमें लोग लंबा सफर होने के कारण रिजर्वेशन करवाते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में टीटीई टैबलेट का उपयोग कर रिजर्वेशन सीटों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा पर लगेगी रोक
ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों के रिजर्वेशन डिब्बों में बिना टिकट शरारती तत्व सफर करते हैं। यह रेलवे द्वारा एक अच्छी पहल शुरू की गई है। पहले टीटीई को रिजर्वेश सीटों की जांच के लिए सीट चार्ज लेकर जाना पड़ता था। इससे रिजर्वेशन सीटों की जांच करने में ज्यादा समय लगता था। इस दौरान कई बार शरारती तत्व या तो फिर दूसरे डिब्बों में चढ़ जाते थे। इसके कारण शरारती तत्व हाथ नहीं लग पाते थे। वही अब टीटीई रिजर्वेशन सीटों की जांच के लिए टैबलेट के साथ फील्ड में उतरेंगे। इससे सीटों की जांच कम समय में कर पाएंगे और शरारती तत्वों को पकड़ने में आसानी रहेगी।
प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें