फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ 66 लाख रुपये से हो रहा है हाट गांव में विकास, विधायक जसबीर देशवाल ने हाट गांव में कई विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
3.66 करोड़ से हो रहा है हाट गांव में विकास, विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। विधायक जसबीर देशवाल ने हाट गांव में कश्यप चौपाल, गांव की फिरनी व डेरे का रास्ता, बज नाला व गांव की सात मुख्य पक्की गलियों का उद्घाटन किया। गांव पहुंचने पर सरपंच विजेंद्र व मौजूद लोगों ने विधायक जसबीर देशवाल का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार बीडीपोओ पूनम चंदा और एसडीओ पंचायती राज कृष्ण पाटिल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव हाट का चयन किया गया है और इसकी आबादी पांच से दस हजार के मध्य होने के कारण गांव को एक करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। उन्होंने कहा कि हाट गांव में अब तक तीन करोड़ 66 लाख रुपये की विकास राशि आ चुकी है। जिसमें करीब 88 लाख रुपये आदर्श गांव के है। आदर्श गांव की शेष 12-12 लाख रुपये की राशि गांव को जल्द मिल जाएगी। आदर्श गांव कोटे की राशि 88 लाख रुपये के भी टेंडर हो चुके हैं और इसका काम तेज गति से जारी है। इस मौके पर राजाराम, आजाद संता, कृष्ण, सोनू, हरला, तारा तंद, राजबीर, विक्रम, संतलाल, जोगिंदर, संदीप, कैलाश, जसवंत, महेंद्र, वेद, हरपाल, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें