फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से जुड़ी हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद से जुड़ी हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जींद से भी कई यादें जुड़ी हैं। उस समय हालांकि जींद में भाजपा बहुत मजबूत राजनीतिक दल नहीं था, लेकिन कई बार वे जींद आए थे। प्रधानमंत्री रहते हुए भी एक बार पंजाब जाते समय औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में रुके थे। वहीं 1981 में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत करने आए अटल बिहारी वाजपेयी ने गोपाल स्कूल में जमीन पर बैठकर गुड़ के साथ रोटी खाई थी। उस समय किसान मोर्चा के नेता रहे और हरियाणा हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल ने बताया कि उस समय तक सुषमा स्वराज ने भाजपा ज्वाइन नहीं की थी, लेकिन वे उनके साथ आई थीं। डॉ. ओमप्रकाश पहल के अनुसार एक बार अटल बिहारी वाजपेयी वर्तमान पालिका बाजार में आए थे। उस समय यहां जनसभा की गई थी। इसके अलावा नरवाना में भाजपा का प्रदेश सम्मेलन हुआ था। उस समय वाजपेयी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और नरवाना के सम्मेलन में शिरकत की थी।
विज्ञापन

वाजपेयी कहते थे पुरुषार्थ करो, जनता सेवा का मौका जरूर देगी
डॉ. ओमप्रकाश पहले के अनुसार उन दिनों झांझ गेट पर भाजपा कार्यालय के लिए चौबारे का एक कमरा किराये पर लिया हुआ था। यहां वाजपेयी कुछ देर के लिए आए थे। उस समय उन्होंने पार्टी के नेताओं से आह्वान किया था कि वे निराश नहीं हों और पुरुषार्थ करते रहें। जनता उन्हें सेवा का मौका जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें