फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटे सांटे की बलि चढ़ रही दो नाबालिकों की बचाई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान की टीम ने धरोदी गांव में एक नाबालिग लड़की और लड़के की शादी रुकवाई। 16 साल की लड़की ग्यारहवीं की छात्रा तो 19 साल का दूल्हा आईटीआई का छात्र मिला। रवि लोहान ने बताया कि दरौंदी में दो सगे भाई-बहनों की शादी की जा रही थी। इसमें लड़की की उम्र और उसके दूल्हे की उम्र कम होने की सूचना उन्हें मिली। टीम ने मौके पर जाकर लड़की की आयु के दस्तावेजों की जांच की तो उनमें वह 16 साल की पाई गई। वहीं कैथल के पाडला से बारात लेकर आए दूल्हे की आयु 19 साल मिली। लड़की के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। दोनों बच्चों की शादी एक साथ करके खर्चे को कम करना चाहता था। टीम ने इन दोनों के अभिभावकों को बालिग होने तक शादी नहीं करने की सलाह दी। इसको मानते हुए अभिभावकों ने कहा कि उन्हें इस प्रकार के कानून की कोई जानकारी नहीं थी। इस टीम में एएसआई राजबीर, एसपीओ सुरेश कुमार और महिला कांस्टेबल नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें