अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अपहरण कर जबरन शादी करने, शादी के बाद दहेज की डिमांड करने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नारनौंद के खेड़ी जालब गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि 17 अक्तूबर 2017 को करेला गांव निवासी मनजीत ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद मनजीत तथा उसके परिवार के सदस्य उसे दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाने लगी तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इन लोगों ने उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। पुलिस ने शिकायत पर करेला गांव निवासी मनजीत, मां रोशनी, कविता, नन्ही, कमलेश, मीना, राममेहर, संदीप, अमन, मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।