फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रुकवाई दो नाबालिग लड़कों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में आसन गांव व शहर के भिवानी रोड पर हो रही दो नाबालिग लड़कों की शादी को रुकवा दिया। दोनों परिवारों से बालिग होने के बाद शादी करने का लिखित आश्वासन लेकर उनको छोड़ा। शहर के भिवानी रोड पर दूल्हा बनने वाले लड़के की उम्र साढ़े 19 वर्ष पाई गई। इसके बाद विभाग ने शादी रद करवा दी। एक लड़के की बारात हिसार जिले के गांव खरक पूनिया जाने वाली थी। दूसरा मामला गांव आसन का है। यहां भी एक नाबालिग लड़के की बारात हिसार जिले के गांव भकलाना से आई हुई थी। दूल्हे के परिवारवालों से जब जन्म प्रमाण-पत्र मांगे तो जो सर्टिफिकेट पत्र दिखाए उसमें उसकी उम्र केवल 19 वर्ष मिली। इधर लड़की के परिवारजनों से उसकी उम्र भी जानी गई तो लड़की की उम्र 18 वर्ष मिली। इस पर परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी गई और तब तक शादी न करने को कहा जब तक लड़के की उम्र 21 वर्ष नहीं हो जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें