फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग में संस्थाएं करेंगी पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता महोत्सव के लिए शहर की संस्थाएं करेंगी सहयोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 28 से 30 नवंबर तक मनाए जाने वाले गीता महोत्सव में शहर की स्वयं सेवी संस्थाओं का सराहनीय सहयोग रहेगा। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए समाज सेवा के अलग-अलग कार्यों का दायित्व अपने ऊपर लिया। व्यापार मंडल ने शहर में पांच स्वागत द्वार लगाने का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। शोभायात्रा 30 नवंबर को जयंती देवी मंदिर से शुरू होगी, जिसे प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षक का केन्द्र रहेंगी। डीसी अमित खत्री के मार्गदर्शन में इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शहर से गुजरने वाली शोभायात्रा के मार्ग में फूलों की वर्षा की जाएगी। रास्ते में लाइटिंग की व्यवस्था का जिम्मा भी व्यापार मंडल द्वारा लिया गया है। शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा गीता महोत्सव से जुड़े फ्लैक्स लगाए जाएंगे। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जलपान के स्टाल लगाए जाएंगे। झांकियां व पालकी से संबंधित कामों का जिम्मा राजेश स्वरूप शास्त्री, संत लाल चुघ कई धार्मिक संस्थाओं को दिया गया है। झांकी में पालकी, बैंड, गीता यज्ञ, गीता मंडप, गीता अध्ययन केंद्र देखने को मिलेगा। लाइंस क्लब जेसीआई, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संस्था तथा सृष्टि फाउंडेशन ने शहर में गीता महोत्सव से जुड़े बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाने का जिम्मा लिया है।

26जेएनडी 30व31 : गीता जयंती समारोह की तैयारियों में जुटे कलाकार।
26जेएनडी 32 : गीता जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए एडीसी धीरेंद्र खडग़टा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें