फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छोड़ेंगे अपने स्टेशन : एसडीएम कि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से बीडीपीओ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने की।
एसडीएम ने कहा कि भाईचारा सबसे बड़ी चीज है और इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सब की है। उपमंडल के गांवों में भाईचारा कायम रहे और किसी भी रूप से असामाजिक तत्व माहौल को खराब न कर पाए। इसके लिए पंचायत सचिव व पटवारी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है, क्योंकि उनका ग्रामीणों से सीधा संवाद व जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सचिव और पटवारी अपने स्टेशन पर बने रहेंगे और बाहर जाने से पूर्व संबंधित उच्चाधिकारी से पूर्व अनुमति अवश्य लेंगे। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करने के लिए तत्पर रहते हैं। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है, मामूली सी लापरवाही चलते सामाजिक तानाबाना बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में हमें सभ्य समाज के नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है। बैठक में तहसीलदार रोशन लाल पासी, रमेश व दिनेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें