फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से रोजगार के नाम पर किया जा रहा मजाक : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर मजाक कर रही है। चुनाव से पहले सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया, लेकिन अब रोजगार देने की बजाए युवाओं को गुमराह कर रही है। चौटाला शनिवार शाम को डीसी कालोनी स्थित इनसो के जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ के आवास पर युवाओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बजाय लोगों को दुखी किया जा रहा है उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, सभी विधायक, सभी प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
युवाओं से रोजगार के नाम पर किया जा रहा मजाक : चौटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें