फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव ढाकल के निकट पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक के बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महादेव कालोनी कैथल निवासी गुरमेल गांव बड़नपुर में शादीशुदा था। मंगलवार को अपने मायक आई पत्नी को लेने के लिए बाइक पर सवार होकर आ रहा था। जब वह गांव ढाकल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पत्नी को लेने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
ढाकल के पास डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें