अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले एक माह से रोजे रखे रोजेदारों ने शुक्रवार को 1:45 पर भारत सिनेमा रोड स्थित ईगाह मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। ईदगाह मस्जिद में काफी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। दीन मोहम्मद इमाम ने कहा कि ईद के दिन विश्व शांति की कामना और आपसी भाईचारा कायम रखने की कामना की जाएगी। जिलेभर में अलग स्थानों में पर ईद धूमधाम से मनाई जाएगी। रोजेदारों में ईद को लेकर उत्साह का माहौल है। वे त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।
अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ
ईदगाह मस्जिद में 1:45 पर हुई नमाज, ईद की तैयारियों में जुटे रोजेदार