फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो मोहल्ले में मिला डेंगू का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की कॉलोनियों में स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान घरों में जाकर कूलरों के पानी की जांच की और बुखार से पीड़ित आठ मरीजों के खून के नमूने लिए। स्वास्थ्य विभाग के अभियान के दौरान कानूनगो मोहल्ला निवासी चिराग आहूजा के मकान में लगे कूलर के पानी में डेंगू का लारवा मिला। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा नष्ट करके पानी को खाली करवाया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया, डेंगू बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया। वही पर इंदिरा कॉलोनी, रविदास मोहल्ला, राम कॉलोनी में गर्भवती माताओं को समय पर टीकाकरण व खान पान और परिवार नियोजन की जानकारी से अवगत करवाया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि किसी व्यक्ति को बुखार होने या छोटे बच्चे को 24 घंटे में पांच या इससे ज्यादा बार दस्त लगे तो तुरंत चिकित्सीय की सहायता लें। नुक्कड़ बैठकों में लोगों को बताया गया कि यदि व्यक्ति थोड़ी सी सावधानी बरते तो वह अपने आप व अपने परिवार के अलावा अपने पड़ोसी को इन रोगों से बचा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अमरजीत, जगदीप, ओमप्रकाश, सीता देवी, सुमन, मंजू, अंजू रानी, दर्शना देवी, सविता, गुरनाम सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुमारी, राजरानी, राधा रानी, मुकेश रानी,नीलम, ज्योति मौजूद रहे।
कानूनगो मोहल्ले में कूलर के अंदर मिला डेंगू का लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीम के डोर-टू-डोर अभियान के दौरान मिला लारवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें