अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हिसार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व भूतपूर्व सांसद मास्टर नारायण सिंह का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार रात को देहांत हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को सेक्टर-सात के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। मास्टर नारायण सिंह का जन्म गांव सिंधवीखेड़ा में हुआ। वे अब जींद के अर्बन एस्टेट में रह रहे थे। मास्टर नारायण सिंह ने 1968 में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा और वे विधायक चुने गए। 1991 में कांग्रेस पार्टी की ओर से हिसार लोकसभा चुनाव लड़ा था और इसमें उन्होंने लोक दल पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश को हराकर जीत हासिल की थी। उनके के निधन पर अनेकों पार्टियों के नेताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। बुधवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके निधन पर शोक जताने पहुंचे।
भूतपूर्व सांसद मास्टर नारायण सिंह का निधन
शोक जताने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा