अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खेतों, गांव की बिजली समस्या के समाधान के लिए उचाना खुर्द, सेढ़ा माजरा, दरोली खेड़ा, भगवानपुरा के ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय में धरना दिया। बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। किसानों के धरने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार होशियार सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार पहुंचे। बिजली सप्लाई की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया, जिसके किसानों ने धरना समाप्त किया। किसानों ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे।
भाकियू के उप प्रधान राजकुमार श्योकंद, जिला लाल, बलजीत, सुरेंद्र ने कहा कि खेतों, गांव में शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं आ रही है। भगवानपुरा एपी फीडर में तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। भगवानपुरा डीएस में भी बिजली की समस्या है। इसको लेकर बार-बार वे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बिजली निगम कार्यालय में धरना निगम को चेतावनी देने के लिए दिया गया है। इस मौके पर भजन लाल, शीशना, दिलबाग, रामनिवास, सतबीर, फूल कुमार मौजूद रहे।
चार गांवों के किसानों ने निगम कार्यालय में दिया धरना
बिजली समस्या के समाधान न होने पर जताया रोष