फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के लोग परिवर्तन करने के मूढ में : गुलाम नबी आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लोग परिवर्तन के मूड में : गुलाम नबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बताया कि नेताओं ने दिल्ली में बैठकर बस यात्रा का नाम परिवर्तन बस यात्रा लोगों के मन बदलने के उद्देश्य से रखा, लेकिन हरियाणा में आकर देखा कि लोगों ने इससे पहले ही देश और प्रदेश में परिवर्तन लाने का मन बना लिया था। इसका पूरा आभास उन्हें अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान हुआ।
उन्होंने कहा कि जहां से भी परिवर्तन बस यात्रा निकल रही हैं वहां चारों ओर उनका पूरा स्वागत हो रहा है। इससे साबित हो गया है कि हरियाणा के लोग परिवर्तन करने के मूड में हैं। आजाद वीरवार रात 11 बजे हरियल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने आचार संहिता के कारण माइक का प्रयोग नहीं किया। बिना माइक के ही बोलते हुए कहा कि रात 11 बजे तक जैसे लोगों में उत्साह है उससे साफ हो जाता है कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोग जागरूक हो चुके हैं। पहले की तरह जुमलेबाजी पर विश्वास नहीं करते। अब लोगों को समझ आ गया कि कौन उनका हमदर्द है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार भाजपा नेताओं ने लोगों को बरगलाकर वोट लिए और वायदों को केवल जुमले कह कर भुला दिया गया जिससे हर वोटर अपने को ठगा महसूस कर रहा है। मोदी पहले किए वायदों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नए नए मुद्दे पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सिरसा संसदीय क्षेत्र में आने वाले नरवाना हलके के लोगों से डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार जुमलेबाजों से बचना है। कांग्रेस के नेता जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को किसान, गरीब व मजदूरों का हितैषी बताया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा, प्रभा माथुर भिखेवाला, जिला पार्षद दर्शना भिखेवाला, सतबीर दबलैन, सज्जन नरवाना, धर्मपाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरवाना हलके में आते ही नेताओं का हुआ भव्य स्वागत
कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा रात साढ़े दस बजे टोहाना से नरवाना हलके के गांव कालवन में पहुंची, जहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव धमतान, लौन व धरोदी में भव्य स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
तंवर और हुड्डा समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में लगाए नारे, नबी मंद-मंद मुस्कराए
कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा वीरवार रात 11 बजे नरवाना पहुंची। उस समय भी हरियल चौक के सामने भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने न पगड़ी पहनी और न बड़ी फूलमाला से स्वागत करवाया। इस मौके पर तंवर और हुड्डा समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

तंवर ने अपने समर्थकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हुड्डा ने समर्थकों को रोकने का प्रयास भी नहीं किया, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थक आपसी इशारों में नारेबाजी नहीं करने की मूक हिदायत देते नजर आए। देर रात होने पर कांग्रेस पार्टी महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बस से नीचे उतरने का मन नहीं था। पूर्व मंत्री रामभज लोधर ने उन्हें बताया कि यह लोग उनके इंतजार में शाम पांच बजे से बैठे हैं। उसके बाद सभी नेता बस से नीचे आए और बिना माइक बोलने का फैसला लिया। सबसे पहले डॉ. अशोक तंवर ने बोलना शुरू किया तो समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। तंवर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं रुके तो हुड्डा समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह सब देखकर आजाद कुछ नहीं बोले केवल मंद मंद मुस्कराते नजर आए, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संयम बनाकर रखा। नरवाना में बस पहुंचने से पूर्व रणदीप सिंह सुरजेवाला के चाचा बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने मंच से एलान किया था कि कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस, सोनिया और राहुल गांधी के अलावा नारे नहीं लगाएगा जिसका सुरजेवाला समर्थकों ने खूब पालन किया। खास बात यह रही कि सभी गुटों के नेता एक मंच भी मौजूद थे। स्थानीय नेताओं ने तीनों नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत करने का प्रयास किया लेकिन यह कह साफ मना कर दिया कि आपका प्यार की सबसे बड़ी माला है। पगड़ी लेने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें