फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आगे नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। रेलवे रोड, लितानी रोड, पुलिस चौकी रोड सहित विभिन्न बाजारों में दुकानों के आगे नो पार्किंग की जगह पर वाहन खड़ा करके बाजारों में काफी देर तक खरीदारी करने के लिए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग वाले स्थलों पर खड़े 20 वाहनों के चालान काटे। हर रोज ट्रैफिक पुलिस अब शहर के बाजारों का दौरा करेंगे। सड़क पर नो पार्किंग की जगह पर अगर वाहन मिले तो उनका चालान करेंगी।
शहर के सभी बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक जाम रहता है। दुकानों के आगे वाहन चालक अपने वाहनों को खड़े करके सामान खरीदने के लिए चले जाते है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों के खड़े रहने से हर समय जाम की स्थिति रहती है। फसल के सीजन में तो कई बार कई-कई घंटों तक जाम रहता है। जाम में फंसने वाले वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में वाहन खड़े करने वाले वाहनों के चालान करने की मांग की थी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुक्रवार को ऐसे वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करना गैर कानूनी
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने कहा कि नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करना गैर कानूनी है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती करते हर रोज बाजारों में ट्रैफिक पुलिस पहुंचेगी। जो भी वाहन दुकानों के आगे बाजारों में खड़े मिले उनके चालान किए जाएंगे। ऐसे वाहनों से बाजारों में जाम लगता है। जिससे आम आदमी, वाहन चालक परेशान रहते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें