फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में विधायक परमेंद्र सिंह ढुल रहे सर्वाधिक सक्रिय, पूछे 109 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में विधायक ढुल ने पूछे सबसे अधिक 109 सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले साढ़े चार साल में हरियाणा विधानसभा के सत्रों में जुलाना के विधायक परमेंद्र ढुल काफी सक्रिय रहे हैं। आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार उन्होंने विधानसभा में 109 सवाल पूछे।
पंचकूला निवासी एडवोकेट संदीप मलिक ने आरटीआई से जानकारी प्राप्त की। इसके अनुसार नवंबर 2014 से लेकर जुलाई 2018 के बीच विधनसभा सत्रों में जुलाना से इनेलो विधायक परमेंद्र ढुल ने सर्वाधिक 109 प्रश्न पूछे हैं। इसके बाद पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने 107 प्रश्न पूछे हैं। जींद से दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने 90 प्रश्न पूछे थे। इतना ही नहीं विधायक परमेंद्र ढुल ने विधानसभा में मौका मिलने पर सभी चर्चाओं में हिस्सा लिया। करीब तीन दर्जन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। इसका नतीजा यह रहा कि वह विपक्ष में होने के बावजूद वह अपने क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से जुड़ी आधारभूत संरचना के सुधारीकरण के लिए लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की परियोजना लाए। विधायक परमेंद्र ढुल के अनुसार जिस उम्मीद से उन्हें जनता ने चुना है, उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है। क्षेत्र के हर मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया और क्षेत्र में विपक्ष में होने के बावजूद काफी काम करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के औद्योगिक क्षेत्र का मुद्दा उठाएंगे विधायक
जींद के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी बजट सत्र के लिए खास तैयारी की है। विधायक डॉ. मिड्ढा के अनुसार उन्होंने विधानसभा के सत्र की तारीख तय होने के बाद शपथ ली है, लेकिन इसके बावजूद जींद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई सवाल भेजे गए हैं। इनमें जींद के औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का सवाल है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा सरकार से सरकारी स्कूलों के अपग्रेड करने की जानकारी मांगी जाएगी। शहर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी सरकार से सवाल किया जाएगा। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जींद के तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा। साथ मांग की जाएगी कि बजट में जींद के औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें