फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर का काटा चालान, बिना परमिशन के कर रहा था प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर का काटा चालान, बिना परमिशन के कर रहा था प्रचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस ने सफीदों रोड पर एक मिड्ढा का चालान काट दिया। ट्रैक्टर चालक किसी एक प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था और लाउड स्पीकर भी बजा रहा था। जब ट्रैक्टर चालक से इस बारे में परमिशन दिखाने को कहा तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसका चालान काट दिया। इससे पहले भी पुलिस लगभग 20 वाहनों के चालान काट चुकी है। इन वाहनों ने प्रचार के लिए कोई परमिशन नहीं ली थी।
विज्ञापन

शहर में सैकड़ों वाहन लाउड स्पीकर लगाकर अपने-अपने प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। पुलिस काफी सख्ती दिखा रही है, उसके बाद भी यह वाहन लाउड स्पीकर लगाकर लोगों के कान फोड़ रहे हैं। अब तक चुनाव आयोग के कर्मचारी व पुलिस इस प्रकार के 20 वाहनों के चालान काट चुके हैं। मंगलवार को भी सफीदों रोड पर एक ट्रैक्टर किसी एक पार्टी के रंग में रंगा नजर आया। इस ट्रैक्टर पर लाउड स्पीकर भी लगे हुए थे। जब पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से इस बारे में परमिशन मांगी तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसका चालान काट दिया। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी सैकड़ों वाहन इस प्रकार वाहनों पर खुलेआम लाउड स्पीकर लगाकर दिनभर शहर व गांवों की सड़कों पर दौड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें