फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्क बनाने की मांग को लेकर उचाना विकास मंच शुरू करेगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
1991 से कर रहे पार्क की मांग, अब शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पुरानी मंडी में उचाना विकास मंच की बैठक प्रधान राजेश श्योकंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि शहर पार्क निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। शहार के लोग 1991 से पार्क बनाने की मांग करते आ रहे है लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। स्वर्गीय भजनलाल, स्वर्गीय बंसीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लिखित रूप में पार्क बनाने की मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक शहर को पार्क नहीं मिला है। यहां के लोगों को सुबह, शाम सैर के लिए रजवाहा रोड, जींद बाईपास, रेलवे मालगोदाम पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

राजेश श्योकंद ने कहा कि पार्क निर्माण की मांग को लेकर नए साल से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के साथ सभी सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। पार्क शहर में न होने के चलते रजवाहा रोड, जींद बाईपास पर सुबह, शाम सैर को लेकर जाने वाले लोगों को यहां से वाहनों के आवागमन के चलते हादसे का डर भी रहता है। आज सैर स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है लेकिन यहां पर पार्क नहीं है। इस मांग को लेकर अभियान शुरू कर शहर के लोगों के हस्ताक्षर कर विधायक प्रेमलता के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा ताकि यहां पर पार्क निर्माण को मंजूरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें