फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की दुकान के आगे रास्ते में रखी धान की बोरी ट्रक की खरोंच लगने से फटी, झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धान से भरी बोरी को नुकसान होने पर झगड़ा, छुड़ाने आए ड्राइवर और उसके बेटे को पीटने पर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में ट्रक से खरोच लगने से धान की बोरी फट गई। इससे हुए झगड़े में एक ट्रक चालक को आढ़ती और उसके यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को ट्रक ऑपरेटरों और चालकों ने हड़ताल कर दी। इससे मंडी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। धान लेकर आए किसान मंडी में नहीं जा सके। सैकड़ों किसान दिनभर मंडी के बाहर ही फंसे रहे। इस पूरे प्रकरण में शनिवार के दिनभर मंडी में धान की खरीदारी नहीं हो सकी। फिलहाल मंडी में करीब ढाई लाख बोरी धान उठान के इंतजार में है। इसमें से करीब दो लाख बोरी खुले धान की है, जबकि 50 हजार बोरी का वजन किया गया है।
ट्रक चालक सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात धान लोड करने के लिए वह मंडी पहुंचा था। जब वह दो नंबर गेट से मंडी में घुसा तो यहां एक ट्रक की खरोंच लगने से धान की बोरी फटने पर आढ़ती और ट्रक चालक के बीच विवाद चल रहा था। इससे उसका ट्रक बीच रास्ते में फंस गया। ऐसे में उसने गाड़ी से उतर कर विवाद निपटाने के बीच-बचाव किया, लेकिन आढ़ती ने अपने मजदूरों से उसी पर हमला करवा दिया। चार-पांच मजदूरों ने उस पर हमला कर दिया। हमला होने पर गाड़ी में मौजूद उसका बेटा अनिल भी बीच-बचाव में आया, लेकिन उसे भी चोट आई। इस पर आसपास के दूसरे लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल सुरेश और उसके बेटे अनिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैसे ही ट्रक चालकों व ऑपरेटरों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने रात को ही लोडिंग का काम बंद कर दिया। इसके चलते अनाज मंडी में सैकड़ों ट्रक जहां-तहां खड़े हो गए। मंडी के गेट तक ट्रक फंस गए। सुबह जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे तो उन्हें मंडी में दाखिल होने तक का रास्ता नहीं मिला। किसान मंडी में ही फंसे रह गए।
विज्ञापन

सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाने पर अड़े ट्रक चालक
पूरे मामले में सुबह 11 बजे तक मान मनोबल से विवाद निपटाने के प्रयास चलते रहे, लेकिन ट्रक चालकों ने साफ कर दिया कि जब कि आरोपी आढ़ती सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेता वे गाड़ियां लोड नहीं करेंगे। दोपहर एक बजे तक आढ़तियों और ट्रांस्पोर्टरों के बीच पंचायतों का दौर चलता रहा, लेकिन आढ़ती ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से साफ मना कर दिया। हालांकि आढ़ती दुकान के अंदर माफी मांगने को राजी हो गया। इसके बाद भी जब ट्रक ऑपरेटर व चालक नहीं माने तो आढ़तियों ने भी माफी मांगने से मना कर दिया।
पुलिस ने खुलवाया जाम
दोपहर बाद करीब दो बजे शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और बीच रास्ते खड़े ट्रकों को हटवाया। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली और धान आढ़तियों की दुकान पर उतारा। हालांकि मंडी में धान उतारने के लिए जगह नहीं होने से काफी परेशानी हुई।
सुबह सात बजे से फंसा हूं
मैं सुबह सात बजे धान लेकर मंडी पहुंचा था, लेकिन गेट से अंदर जाने का ही रास्ता नहीं मिल पा रहा है। इससे भूखा प्यासा मंडी में फंसा हुआ हूं। फिलहाल खेत में कई प्रकार के काम चल रहे हैं, लेकिन इस विवाद के कारण पूरा दिन बर्बाद हो गया।
सतीश, किसान गांव शाहपुर।
नहीं मिल रहा रास्ता
विवाद आढ़तियों और ट्रक चालकों का, लेकिन परेशानी किसानों को हो रही है। प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा। मंडी किसानों के लिए और किसान सुबह से मंडी के अंदर आने के लिए ही परेशान हैं। जिस वाहन में धान लाया गया है, उसको भी ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन

बलड़, किसान गांव रामराये।
घटना की सूचना मिली है, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पंचायती तौर पर विवाद निपटाने के प्रयास चल रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
मुकेश रानी, रोहतक रोड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें