विधायक मिढ़ा को श्रद्धाजंलि देने के नाम पर जनता को सीएम दे रहे लालीपॉप : मिढ़ा
विधायक द्वारा उठाए गए सभी 200 मुद्दों को पूरा किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो ने डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि स्वर्गीय विधायक हरिचंद मिढ़ा को श्रद्धांजलि देने के नाम पर सीएम छह मांगों को पूरा करने के आश्वासन दिया है। यह सब पंजाबी समाज को अपने साथ जोड़ने का लॉलीपॉप है। डॉ. मिढ़ा ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि अगर स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजलि देनी है तो उनके कार्यकाल में उठाए गए लगभग 200 मांगों को पूरा किया जाए।
मिढ़ा ने कहा कि आज शहर के हालात बदहाल हैं। शहर की किसी भी पाश कालोनी से लेकर अर्बन एस्टेट और डिफेंस कालोनी में जलभराव की समस्या से बारिश के दो दिन बाद तक भी शहर वासियों को मुक्ति नहीं मिली है। शहर की सड़कों पर गढ्ढों की बदहाली है। इन सड़कों पर एक से दो फीट गहरे गढ्ढे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए विधायक के प्रयासों से कालवा किनाना ड्रेन को मंजूरी मिली थी। इस पर काम अभी तक कोई काम नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त अमृत योजना का कोई बेस धरातल पर नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई है। नगर परिषद कभी सामान्य नाली का लेवल भी ठीक से नहीं कर सकती। इस अवसर पर सतीश जैन, कुलदीप सिहाग, कुलदीप पिंडारा, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते इनेला नेता कृष्ण मिढ़ा।