फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी मांगों को लेकर पांच सितंबर को करेगी रोडवेज का पहिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी पांच सितंबर को करेगी रोडवेज का चक्का जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पांच सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर हरियाणा रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी की बैठक डिपो प्रधान सज्जन सिंह कंडेला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने शिरकत की। बैठक में सभी डिपो के प्रधानों ने भाग लेकर सरकार से मांगों को मानने का आह्वान किया।
किरमारा ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये, चहेतों को लाभ देने और जनता को आवश्यकतानुसार सुविधाएं नहीं देने के कारण रोडवेज कर्मियों में सरकार के खिलाफ रोष है। सरकार निजी परिवहन नीति और कर्मचारियों के साथ मांगों पर किए गए समझौते को लागू न करके रोडवेज कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत महंगे रेट पर 700 निजी बसें किराये पर लेकर चलाने की बात कर रही है। रोडवेज के विभिन्न डिपो में परिचालकों की कमी के कारण 500 से ज्यादा बसें खड़ी हैं। सरकार को चाहिए कि निजी बसों को किराए पर लेने की अपेक्षा इन 500 बसों को चलाया जाए और परिचालकों की भर्ती निकाली जाए। सरकार अपने कुछ चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए इस नीति को लागू करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि 13 जून 2017 को सरकार के साथ हुए समझौते के तहत इन प्राइवेट परिवहन नीति 2016-17 को रद्द करके प्राइवेट बस को ग्रामीण आंचल के 452 मार्गों पर चलाना था, परंतु इस समझौते को सरकार ने आज तक लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर 2017 को कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्य नहीं किया। सरकार के इस रवैये के कारण रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके खिलाफ पांच सितंबर को प्रदेश भर में रोडवेज का चक्का जाम कर सरकार को मांगे मानने पर मजबूर किया जाएगा। अगर सरकार ने कर्मचारियों को किसी प्रकार से प्रताड़ित करने की कोशिश की तो वह आंदोलन को तीव्र करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीभगवान, संजय नैन, वीरभान ढुल, रामस्नेही, सुरेंद्र, संदीप, संदीप रंगा, नरेंद्र, राजबीर शर्मा, बलराज देशवाल, अनिल शर्मा, रणबीर, साधु राम, ईश्वर मोर, सुरश बांस, सुरेंद्र खांडा, गुलाब, प्रदीप, अशोक गोरिया, धर्मेंद्र, बलजीत, जगदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें