फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापको के साथ बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावक भी निभाये अहम भूमिका : एसडीएम मनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा। विद्यार्थियों को समाज में खड़ा करने और उन्हें सक्षम बनाने में अध्यापक के साथ-साथ अभिभावक भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह बात एसडीएम मनदीप कुमार ने मंगलवार को पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सभी राजकीय स्कूल प्रमुखों की सक्षम हरियाणा योजना के तहत किये गए कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक में कही। बैठक में पिल्लूखेड़ा ब्लॉक से सभी स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम मनदीप ने कहा कि आज डिजिटलाइजेशन का दौर है और इसे मूर्त रूप देने के लिए राजकीय स्कूलों के छात्र-छत्राओं को डिजिटल एलईपी के तहत चलचित्र दिखाए जाएंगे। ऐसा करने से उन कमजोर विद्यार्थियों को जबरदस्त फायदा होगा जो किताबों के माध्यम से विषयों पर पकड़ नहीं बना पाते हैं। बैठक के दौरान उन्होंने एलईपी के तहत किये गए कार्यों, एसएलओ व बीआरसी के तहत किए गए दौरों की भी जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने वार्षिक परीक्षा के नतीजों की भी जानकारी ली। उन्होंने बारी-बारी से सभी स्कूल प्रमुखों से नतीजों के खराब अथवा बढ़िया आने के कारण पूछे और खराब नतीजे वाले स्कूलों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर अभिभावक का निजी स्कूल की तरफ रुझान बढ़ रहा है और सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के बच्चों को कम खर्च में सरकारी स्कूलों में ही निजी स्कूलों के बजाय सरकारी विद्यालयों में ही बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। परंतु ये प्रयास तभी सार्थक सिद्ध हो पाएंगे जब अध्यापक वर्ग अपनी तय जिम्मेदारी से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के प्रति उनका नैतिक फर्ज निभाते हुए अपनी कार्यक्षमता से अधिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें