फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम युवाओं को नहीं रास आ रही सरकार की स्कील्ड मिशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
प्रदेश सरकार द्वारा सक्षम युवाओं को किसी विशेष क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए हरियाणा स्किल्ड मिशन योजना की शुरुआत की गई है, ताकि यह युवा अकेले सक्षम योजना के अधीन नहीं रहें और दूसरे क्षेत्रों में अपना स्थायी रोजगार प्राप्त कर सकें, लेकिन सरकार की यह योजना जींद के सक्षम युवाओं को रास नहीं आ रही। बुधवार को सक्षमों ने बैठक कर इस योजना को सिरे से नकारा और इसके विरोध में जिला रोजगार अधिकारी तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
जिले में सक्षम योजना के तहत लगभग 3300 से ज्यादा नाम दर्ज हैं। इन युवाओं ने प्रदेश सरकार के स्किल्ड मिशन का विरोध इसलिए किया कि सरकार इन युवाओं को रोजगार देने के बजाय दूसरे कामों में बांटकर सक्षम योजना से इनका नाम काटना चाहती है। इसके तहत जिन सक्षम युवाओं को काम नहीं मिला है। उनको तीन महीने के लिए हरियाणा स्किल्ड मिशन के तहत विशेष किसी भी क्षेत्र की ट्रेनिंग दी जानी है। इस प्रशिक्षण के बाद सक्षम युवा दूसरे फील्ड में जाकर अपना स्थायी काम कर सकता है। सक्षम योजना के तहत इन युवाओं को 3 वर्ष या फिर 32 साल की आयु तक ही काम दिया जाता है। सक्षम युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से इन युवाओं को स्थायी काम और लगातार काम की मांग की। फिलहाल जिले में करीब 800 युवाओं को ही सक्षम योजना के तहत काम मिला है।
विज्ञापन

लगातार नहीं मिल रहा काम
पिंकी कुंडू ने कहा कि सक्षम युवाओं को सबसे ज्यादा परेशानी लगातार काम नहीं मिलने की है। योजना के तहत दर्ज हुए नामों में से सैकड़ों युवा ऐसे हैं जिन्हें लगभग आठ महीने से ज्यादा काम नहीं मिला। इन युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से लगातार काम की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही सक्षम युवाओं को काम नहीं दिया तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
स्किल्ड मिशन बना मजबूरी
संदीप ने कहा कि सरकार द्वारा सक्षम युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए जो योजना शुरू की है वह युवाओं के लिए मजबूरी भी बनी है। योजना के तहत जिन युवाओं को काम लंबे समय से नहीं मिला है। उनका नाम स्किल्ड योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए साइट पर अपलोड हुआ है। अगर उन युवाओं ने प्रशिक्षण नहीं लिया तो उनका बेरोजगारी भत्ता भी जिला रोजगार विभाग द्वारा बंद कर दिया जाएगा।
अब तक स्किल्ड योजना में दर्ज हुए 550 नाम
जिला रोजगार विभाग द्वारा जिले से स्किल्ड योजना के तहत 550 नामों को दर्ज किया गया है। बड़ी बात यह है कि जिले में कहीं पर भी प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन होगा धरना
सरकार ने स्किल्ड मिशन के तहत काम नहीं करने वाले सक्षम युवाओं का बेरोजगारी भत्ता बंद किया तो हरियाणा सक्षम यूनियन जींद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में योजना के विरोध में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना में काम करने वाले सभी युवक और युवतियां तीन वर्षीय डिग्रीधारक हैं। इनके लिए तीन महीने के कंप्यूटर प्रशिक्षण का कोई औचित्य नहीं है।
-सुरेंद्र रेढू, जिला प्रधान, हरियाणा सक्षम यूनियन जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें