फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतौली गांव में चोरों ने मचाया उत्पात, रात को 10 दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। रात को चोरों ने गतौली गांव में जमकर उत्पात मचाया। गतौली चौकी से करीब 100 मीटर दूर बस अड्डे पर स्थित 10 दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर इन दुकानों के तोड़े गए ताले भी अपने साथ ही ले गए। चोरों ने इन्वर्टर-बैटरी, फल-फ्रूट, बीज भंडार, नाई, टायर पेंचर व हलवाई की दुकानों पर हाथ साफ किया। दुकानों से बैटरी, सिलेंडर एवं नकदी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोरों के निशाने पर गतौली बस अड्डे पर स्थित दुकानें रही। यहां पर चोरों ने ढांडा इन्जोटर-बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर दो बैटरी चोरी कर ली। फल-फ्रूट की लीलू की दुकान का ताला तोड़कर दो सिलेंडर चोरी कर लिए। काला की सब्जी की दुकान का ताला तोड़कर एक बैटरी चुरा ली। काला नाई की दुकान का ताला तोड़कर एक बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। सियाराम व लीला की दुकान का ताला तोड़कर किताब व जूतों पर हाथ साफ कर दिया। लीला की दुकान से तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसके अलावा बल्लू की फल-फ्रूट की दुकान, टायर पेंचर की रमेश की दुकान व राजबीर हलवाई की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान ले उड़े। मामले में गतौली चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं। पुलिस मामले की कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें