जींद। गांव अमरहेड़ी में बंद पड़े मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मकान में आग लगाई है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अमरहेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उनके परिवार का साधुराम के परिवार के साथ झगड़ा हो गया था और साधुराम के बेटे जोगेंद्र की मौत हो गई थी। मौत के बाद वह अपने गांव को छोड़कर गांव बालू में रहने लगे थे और उनका मकान बंद पड़ा हुआ था। 24 फरवरी की रात गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि उनके मकान में आग लगी हुई है। जब वह घर पर पहुंचा तो पूरा मकान जल चुका था और दमकल विभाग की गाडिय़ां आग पर काबू कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसके मकान में आग गांव अमरहेड़ी निवासी राजबीर, फकरिया, बंटी, संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।