फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट नहीं प्रदेश को चारों दिशाओं से घेरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस में न तो कोई फूट है और न ही किसी तरह की टूट है। हरियाणा में कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी है और उसके नेता प्रदेश में चार अलग-अलग दिशाओं से गरज रहे हैं। तंवर ने कहा कि यह कांग्रेस की फूट नहीं बल्कि प्रदेश सरकार को चारों तरफ से घेरने की रणनीति है। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस हरियाणा की जन विरोधी भाजपा सरकार को आठ दिशाओं और जमीन तथा आसमान और पाताल में भी घेरने से नहीं चूकेगी। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे डॉ. अशोक तंवर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भस्मासुर बताए जाने वाले बयान पर कहा कि पूरी बीजेपी और हरियाणा सरकार ही प्रदेश की जनता के लिए भस्मासुर बनी हुई है। यह सरकार जिस पर भी हाथ रखती है, वही भस्म हो जाता है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग, रघुबीर भारद्वाज, भूपेंद्र कौर, सुखविंद्र कौर, बाला देवी, विकास पौड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें