लोहड़ी पर होगा संवेदनाओं के विषय पर विचार गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। नए बस स्टैंड के पास आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी के दिन संवेदनाओं के पार विषय पर विचार गोष्ठी होगी। इसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता तौर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजदेव खटकड़, अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीईओ उचाना धर्मबीर करेंगे।
खंड सांस्कृतिक सचिव मास्टर रामप्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आज समाज में आपसी संवेदना खत्म होती जा रही है। आज के दौर में व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में कम शामिल होते हैं, सामाजिक मुद्दों में नेतृत्व गायब हो रहा है, सामान्य एवं निष्पक्ष लोग आज पंच बनना तक पंसद नहीं करते हैं सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी चर्चा बुद्धिजीवी लोग रखेंगे। आज समाज में समरसता लाने के लिए नागरिकों को आगे आना होगा। शिक्षित लोग अपनी जिम्मेदारी को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर समाज हित का काम करें।