नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर हथो गांव के निकट मंगलवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनो युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार चौपड़ा पत्ती निवासी 33 वर्षीय मनोज और 30 वर्षीय बलकार अपने किसी काम से कलायत गए थे। कलायत से वापसी के समय हथो गांव चौक के निकट उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवक विवाहित थे और खेती-बाड़ी का काम करते थे।