फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसल मीडिया पर विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के इनेलो से निकलने का समाचार हुआ
विज्ञापन

वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोसल मीडिया पर वायरल एक समाचार ने जींद शहर की राजनीतिक को गर्मा दिया है। समाचार में दावा किया जा रहा है कि जींद से विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा का इनेलो से निकालने की तैयारी चल रही है और साथ ही कहा गया कि विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कांग्रेस महासचिव कमलनाथ से मुलाकात की है। हालांकि डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने इन दोनों ही पक्षों को अफवाह बताया है। वायरल समाचार का असर यह हुआ कि शुक्रवार दोपहर को डॉ. कृष्ण मिढ़ा को प्रत्रकार वार्ता बुलाकर इस पर सफाई देनी पड़ी। उनका कहना है कि वे इनेलो के सच्चे सिपाही हैं और इन बातों में कोई प्रमाणिकता नहीं है। बहराल शहर और विशेषकर जिले में इस पर राजनीति गर्मा गई है।
दरअसल एक न्यूज पोर्टल ने अपने फेसबुक पेज पर समाचार डाला कि विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ को पार्टी से निकालने की तैयारी चल रही है। इतना नहीं इस समाचार पोस्ट में दावा किया गया कि प्रोफेसर विरेद्र सिंह के माध्यम से कृष्ण मिढ़ा ने कंाग्रेस महासचिव कमलनाथ से मुलाकात की है। यह सूचना ऑनलाइन होते ही जींद शहर में इसकी चर्चाएं शुरू हो गई और यह मामला विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के पास भी पहुंचा। इस पर उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने अपना पक्ष रखने के लिए दोपहर दो बजे अर्बन एस्टेट स्थित इनेलो ऑफिस में पत्रकार सम्मेलन बुलाया और अपना पक्ष रखा। डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि यह साजिश उनके राजनीतिक विरोधी लोगों की है। डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि उनकी पूरी आस्था इनेलो में है। उन्होंने साफ किया कि प्रकरण से उनको उनके पिता और जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। ऐसे में वे इसके खिलाफ अदालत में जाएंगे। इसमें पता लगाया जाएगा कि किन लोगों ने और किस भावना से यह सब किया है। गौरतलब है कि कमलनाथ कांग्रेस महासिचव होने के साथ-साथ हरियाणा मामलों के प्रभारी भी हैं। ऐसे में डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कमलनाथ और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की अफवाहों को सिरे नकार दिया है। डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि यदि किसी के पास इसके साक्ष्य हैं तो वह प्रस्तुत कर सकता है। यह पोस्ट दो पोर्टल पर डाली गई थी, लेकिन डॉ. कृष्ण मिढ़ा की पत्रकार वार्ता के बाद इसे हटा लिया गया है। बहराल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन



24 घंटे का अल्टीमेटम
डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि इसके लिए पोस्ट डालने वालों को वह 24 घंटे का समय दे रहे हैं। इस समय में या तो लोगों को मुलाकात का समय, स्थान के साथ साक्ष्य दिए जाएं, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



अशोक अरोड़ा को करवाया अवगत
डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि पूरे प्रकरण से उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए लोगों ने राजनीतिक द्वेष के कारण उनके और उनके पिता के बारे में यह निराधार पोस्ट डाली है। वह और उनके पिता विधायक डॉ. हरिचंद मिढा इनेलो के निष्ठावान सिपाही हैं। अगर किसी कारण से उनके पिता इनेलो टिकट पर जींद से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वह खुद इनेलो टिकट पर जींद से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें