जींद। शहर की श्याम नगर कालोनी में महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा 25 हजार रुपये हड़पने पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्याम नगर निवासी मीना ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उसके संपर्क श्याम नगर जींद निवासी निर्मला से संपर्क हुआ। जहां पर उसने एक फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर उनकी चार महिलाओं के समूह से 25 हजार रुपये ले लिए और जल्द ही लोन पास करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन लंबा टाइम होने के बावजूद भी उनका लोन पास नहीं हुआ। जब उससे संपर्क करती तो बार-बार गुमराह कर देती। बाद में उसने न तो लोन करवाया और न ही पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्याम नगर जींद निवासी निर्मला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।