फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की डिफेंस कॉलोनी में लड़की की घर पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। युवक के पास सुसाइड नोट मिला। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के परिजनों ने युवती व उसके परिवार के लोगों पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविदास मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय दिनेश मंगलवार शाम को डिफेंस कॉलोनी में एक मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उस मकान में रहने वाली एक लड़की के नाम पर लिखा हुआ था। पुलिस ने शुरुआत में मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी। मृतक दिनेश के बड़े भाई प्रवीण ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को घर पर बुलाकर जबरदस्ती उससे सुसाइड नोट लिखवाया और उसके बाद कमरे में पंखे से लटका दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती, उसके पिता, मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए है। जिसके आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें