फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखरी सप्ताह में होगी : टेकराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कंडेला खाप के प्रधान व सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि बागवानी व जैविक खेती के लिए केंद्र सरकार से राज्यों को अधिक बजट सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर होने वाली पंचायत में किसानों के लिए डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भी मांग की जाएगी। इसमें देश भर के खाप प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कंडेला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने बात कही, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने किसानों की महत्वपूर्ण मांग पूरा नहीं किया। इससे किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहा है, जो बड़ा गंभीर विषय है, इन्हीं मुद्दों को किसान पंचायत में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें