फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को टूटने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार की अदालत ने मंगलवार को ईगराह के एक परिवार को टूटने से बचाया। मंगलवार को एक व्यक्ति कोर्ट में आता है और गुहार लगता है कि मेरी पत्नी किसी तांत्रिक महिला के चंगुल में फंसकर अपने चार बच्चों को छोड़कर चली गई है। मेरी पत्नी को वापस बच्चों के पास लाया जाए ताकि बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से हो सके। यह मामला ईगराह गांव के राजेश कुमार का है। राजेश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में जाकर लिखित में शिकायत दी थी। राजेश कुमार की इस शिकायत को वकील पीएस रेढू तथा पीएलवी वेद प्रकाश ने गंभीरता से सुना। इससे पहले वे कोई फैसला ले पाते, उन्होंने राजेश की पत्नी सुशीला से बातचीत करना उचित समझते हुए उसे कोर्ट में बुलवाया। सुशीला ने वकील को बताया कि वह किसी तांत्रिक महिला के चक्कर में बच्चों को छोड़कर अपने मायके नहीं गई थी, घर छोड़ने का कारण पति द्वारा शराब पीना व हर रोज मारपीट करना था। जब इस मामले की जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार तक पहुंची तो उन्होंने खुद मामले की मध्यस्थता करते हुए राजेश कुमार को समझाया। गलती का अहसास होते ही उसकी पत्नी सुशीला ने तुरंत माफ कर दिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें