फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ईमानदारी में हीरो, कानून व्यवस्था बनाए रखने में जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि ईमानदारी के मामले में तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल हीरो हैं, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने में वे जीरो साबित हुए हैं। पिछले दिनों प्रदेश में हुए आंदोलन के दौरान एक जाति के लोगों के दबाव में मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकामयाब रहे। सैनी यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अब तक चल रहा था ट्रेनिंग पीरियड
सांसद सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार का अब तक ट्रेनिंग पीरियड चल रहा था। इसलिए अब तक सरकार ने केवल अनुभव प्राप्त किया है। बाकी बचे ढाई साल के शासनकाल में सरकार क्या करेगी, यह देखना होगा। इसके आधार पर ही सरकार को अंक दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
पत्रकारों के सेमेस्टर के अंक देने के सवाल पर सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार इतनी कमजोर है कि कोई भी व्यक्ति डरा-धमका कर उनसे कुछ करवा लेता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में समानता लाना चाहते हैं, जिन लोगों को आरक्षण की जरूरत है, उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए, जिनको जरूरत ही नहीं वह धक्के से आरक्षण मांग रहे हैं।
...तो अलग पार्टी बनेगी
एक सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि 26 नवंबर को जींद में होने वाली रैली में जनता जो फैसला करेगी, वह मान्य होगा। यदि जनता चाहेगी कि अलग पार्टी बनाई जाए, तो अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। सैनी ने कहा कि वे पिछली सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं, लेकिन अन्याय के खिलाफ सदा आवाज उठाई है। वे किसी के पास टिकट मांगने नहीं जाते, बल्कि उनको घर बैठकर खुद टिकट मिलता है।

सांसद ने बताया कि सबका विकास का फार्मूला
सैनी ने कहा कि एक परिवार-एक रोजगार जैसी योजना लागू करके प्रदेश में समानता लाई जा सकती है। इससे सभी जातियों को समान अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि एक मजदूर 500 रुपये दिहाड़ी लेता है, तो 250 रुपये किसान की तरफ से तथा 250 रुपये सरकार की तरफ से मनरेगा के तहत मिलना चाहिए। इससे किसान पर भी बोझ कम पड़ेगा और मजदूर को उसकी पूरी मजदूरी मिल जाएगी। देश में हम दो हमारे दो का बिल लाना चाहिए, ताकि जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरह चल रही है सरकार
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भी न तो धारा 370 हटी है और न ही देश में कॉमन सिविल कोड लागू हुआ। कांग्रेस की तरह ही वोटों की खेती हो रही है। रोजगार गारंटी योजना पर जो धन लुटाया जा रहा है, उस धन से प्रदेश के बेरोजगारों का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के नाम पर कुछ नकारा लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। राज्यसभा के नाम पर देश में हो रही लूट को बंद करना चाहिए।

सीएम मनोहर लाल ईमानदारी में हीरो, कानून व्यवस्था बनाए रखने में जीरो
सांसद राजकुमार सैनी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
राज्यसभा के नाम पर नकारा लोग चला रहे देश का शासन
बोले कांग्रेस की तरह ही चल रही है सरकार, कुछ नहीं बदला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें