फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्राद्ध अमावस्या पर पांडू पिंडारा में 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। श्राद्ध अमावस्या पर 10 अक्तूबर को पांडू पिंडारा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। एसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में नौ पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में करीब 200 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डीएसपी जींद ऋषभ सोढी को विशेष रूप से तैनात किया गया है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के अनुसार सिविल पक्ष में भी कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन

यातायात के लिए अलग पार्किंग
श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस के अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ और जाम की स्थिति न बने। पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करवाने और आवागमन सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं और आमजन से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें