जींद। कैथल रोड पर खड़ी परिवहन समिति की बस से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
लक्ष्मी नगर निवासी निशान सिंह ने बताया कि उसके पास एक प्राइवेट बस है। 21 जनवरी की रात को उसने बस को कैथल रोड पर उसके घर से कुछ ही दूरी पर खड़ा किया था। उसका आरोप है कि 21 जनवरी की रात को बस से किसी ने लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब वह बस को डिपो पर लेकर जाने लगा। उसने बताया कि डीजल चोरी करने वाला एक व्यक्ति वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि बस से डीजल चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।