फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास

Sun, 21 May 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही २१ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पीड़िता को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 19 मई 2022 को गढ़ी थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 मई को उसकी 11 वर्षीय लड़की पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पर गई थी। जब वह पानी भर रही थी तो इसी दौरान गांव में दुकान चलाने वाला रोहताश उर्फ लाडी वहां पर आया और उसकी बेटी को एक बॉक्स देकर दुकान में रखने के लिए भेज दिया। बच्ची जब बॉक्स को रखने के लिए दुकान के अंदर गई तो रोहताश उर्फ लाडी ने पीछे से आकर दुकान के अंदर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के चलते उस दिन उसकी बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बेटी के पेट में लगातार दर्द रहने लगा। जब उसकी मां ने पेट में दर्द का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बता दी। गढ़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रोहताश को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें