फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया के 2 के मिले, डेंगू शून्य..स्वास्थ्य विभाग ने 150 को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
21जेएनडी11: खरकरामजी गांव में डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्थ् - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
विज्ञापन
जींद। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में मच्छरों के लार्वा को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग ने अब तक 150 लोगों को नोटिस जारी कर घरों और आसपास साफ-सफाई रखने की चेतावनी दी है। लोगों को जागरूक करने के लिए 200 से अधिक टीमें लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और गलियों में जमा गंदे पानी की जांच कर रही हैं। साथ ही लोगों को सप्ताह में एक दिन कूलर और पानी के बर्तनों को पूरी तरह खाली कर साफ करने और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में मलेरिया के दो मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित एक ही परिवार के भाई-बहन हैं। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
हालांकि जिले में अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहता। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और गांवों में स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। टीमें गलियों में जमा कीचड़ और पानी की निकासी की स्थिति का भी निरीक्षण कर रही हैं। इसके अलावा लार्वा मिलने वाले स्थानों पर तुरंत एंटी-लार्वा गतिविधियां कराई जा रही हैं।
बाक्स
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। घरों के आसपास साफ-सफाई रखकर और पानी जमा न होने देकर इन बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। विभाग ने लोगों से बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील भी की है।-डॉ. विजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी डेंगू व मलेरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें