फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्तदान शिविर में 194 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी16-रक्तदाता को बैज लगाते हुए ईश्वर उर्फ काला श्योकंद प्रधान। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
उचाना। शहर के भगत सिंह चौक के पास सोमबीर श्योकंद की स्मृति में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 194 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ ईश्वर उर्फ काला प्रधान ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से समाज में सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है। सोमबीर श्योकंद की याद में आयोजित यह शिविर मानव सेवा के प्रति एक सराहनीय पहल है। इस दौरान इनेलो नेता जग्गा नगूरां, रमेश श्योकंद, सुशील श्योकंद, राजेश श्योकंद ट्रक यूनियन प्रधान, जगबीर श्योकंद, प्रवीण खटकड़, गुरमीत बुडायन और डॉ. सुखजीत, सुरेश श्योकंद, संदीप भौंगरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें