नरवाना। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक का भय दिखाकर वोट लेने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को नरवाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कही। इस मौके पर उनके साथ सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके देश को विजयी बनाया था। भाजपा ने पिछले चुनाव में किए वादे इस बार स्वयं ही भुला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना घर बसाया नहीं और दूसरों की महिलाओं के पैसे निकलवाकर घर में तकरार करा दी। जीएसटी के कारण तीन लाख करोड़ रुपये का बाजार खत्म हो गया। उन्होंने भाजपा पर एससी व पिछड़ा वर्ग का बैकलॉग को नहीं भरने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दोनों वर्गों की 72 हजार पद रिक्त हैं। इस अवसर पर शमशेर सिंह सुरजेवाला, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, रामनिवास सुरजाखेड़ा, प्रभा माथुर भिखेवाला, विद्या रानी दनौदा, सतबीर दबलैन, दर्शना देवी भिखेवाला, जियालाल गोयल, अनिल आर्य, कैलाश सिंगला, सुशील कौशिक, सज्जन नरवाना, डॉ. संजय, ईश्वर तंवर, रामपाल उझाना, बलवंत बडनपुर, जयदेव बंसल, नरेश चंद, सज्जन सिंगला, राजपाल बनवाला, प्रवीण शर्मा, शीशपाल करोड़ा, अशोक कक्कड़ और नानूराम मौजूद रहे।