फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो किसी से नहीं करेगी गठबंधन: अर्जुन चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इनेलो और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। प्रदेश की सभी सीटों पर इनेलो अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि इनेलो को कमजोर करने की कोशिश की जा रही हो। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है, लेकिन मजबूत, मेहनती कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अधिक मजबूत बनाने का काम किया है। यह बात उन्होंने उचाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल तक इनेलो के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से विचार के बाद कर देगी। इस मौके पर सुमित्रा, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, राममेहर दनौदा, सत्ता डूमरखां, चांद राम, राजकुमार, राजबीर, संजय, वीरभान, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें