फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निपटान योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफाल्टों के घर से बाहर निकाले जाएंगे बिजली मीटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बिजली निगम जींद उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तरफ ध्यान दे रहा है। पिछले छह माह में निगम ने बिजली निपटान योजना के तहत लोगों को लाभ पहुंचाया है। निगम के इस प्रयास से एक लाख से ज्यादा डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने योजना के तहत बिल जमा करवा चुके हैं। अब बिजली निगम इन सभी उपभोक्ताओं के घरों से मीटर को बाहर निकालेगा। बाद में सभी को सस्ती दर पर बिजली दी जाएगी।
जिले में बिजली निगम के लगभग दो लाख 65 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से सवा लाख उपभोक्ता बिजली निगम के डिफाल्टर थे। बिजली निपटार योजना चलाकर निगम ने एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के बिल भरवा चुका है। अब इन उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाने के लिए अपनी दूसरी योजना पर काम कर रही है। सवा लाख डिफाल्टर उपभोक्ताओं में से एक लाख उपभोक्ताओं के घरों के बाहर बिजली मीटर लगे हुए हैं। बाकी 25 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घरों के अंदर बिजली मीटर हैं। इनमें से पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों के बाहर निगम ने बिजली मीटर लगा दिए हैं। जल्द ही बाकी बचे 20 हजार उपभोक्ताओं के मीटर भी घरों के बाहर लगाए जाएंगे। निगम ने अपने इस काम को पूरा करने के लिए सभी पावर हाउसों के अनुसार टीमें बनाई हैं। यह टीमें इस तरह के उपभोक्ताओं के घर पर जाकर उनके पुराने साधारण मीटर के स्थान पर इलेक्ट्रिक मीटर लगा रह है और वह भी घरों से बाहर। इसके बाद इन लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे सस्ती बिजली के रेट
बिजली निगम नए रेटों पर 50 यूनिट तक दो रुपये प्रति यूनिट व 51 से 200 यूनिट तक ढाई रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लेगा। इसके बाद जो उपभोक्ता ज्यादा यूनिट निकालता है। उसके सामान्य दर लगभग चार रुपये प्रति या निगम द्वारा बनाए गए स्लैब के अनुसार प्रति यूनिट बिल वसूला जाएगा। लोगों को इस योजना को कामयाब बनाने के लिए निगम के कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए।
--श्यामबीर सैनी एसई बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें