फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान के प्रत्येक बच्चे और बुढ्ढे में आज पाक की इस कायराना हरकत का बदला लेने की धधक रही आग : विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीएवी संस्थाओं के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं होता है, वह तो सारे देश का होता है। जिसकी बहादुरी पर सारा देश गर्व करता है, परंतु आज शहीदों की शहादत पर सारा देश रो रहा है। डीएवी संस्थाओं के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी रविवार को शहीद स्मारक जींद पर आयोजित शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि यज्ञ को संबोधित कर रहे थे।
इस शांति यज्ञ का आयोजन पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए तथा घायल हुए सैनिकों की शीघ्र स्वास्थ्य कामना के लिए किया गया था। सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला ने कहा कि धरती ने सदा देशभक्त पैदा किए हैं। सभी ने शहीदों की आत्मिक शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर शहीद मेजर विनय सिंह की बहन मुक्ता चौधरी, कमांडेंट रमाकांत, रश्मि विद्यार्थी, सेवानिवृत सूबेदार मेजर इंद्र सिंह भारद्वाज, पंडित राम निवास शर्मा, प्रबुद्ध भारद्वाज, मनोज श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज ने शहीदों को किया नमन
टाउन हाल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्य समाज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञ कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मौजूद रहे नरेश जिंदल, मा. देवराज, स्वामी रामवेश, आचार्य अर्जुन देव, सहदेव शास्त्री, ईश्वर, विरेंद्र ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकियों को सख्त से सख्त सजा दी जाय। धारा 370 को भी खत्म किया जाए।
आतंकवादी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
सफीदों। मुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार को भी लोग सड़कों पर उतरे और मोमबत्तियां हाथ में लेकर रोष मार्च किया। इस रोष मार्च में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व आम लोगों ने भाग लिया। रोष मार्च की अगुवाई विधायक जसबीर देशवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। यह रोष मार्च नगर के मुख्य बाजारों से होकर नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचा, जहां पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया गया।
विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी हमला करवाकर कायरतापूर्ण कृत्य किया है। इस घटना से पूरा देश क्षुब्ध है। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान सेवाराम सैनी, जसमेर रजाना, नरेंद्र घणघस, चेयरमैन विक्रम राणा, पार्षद अखिल गुप्ता, रणबीर बिटानी, जेसी संजीव शर्मा, जेसी रवि थनई, जेसी नरेंद्र बराड़, जेसी राजेश मित्तल, कविता शर्मा, रोहित गुंबर, विनय मंगला, कमल अत्री व हरीश शर्मा मौजूद थे।
सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ मांगी कार्रवाई
उचाना। 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुराने बस स्टैंड से लेकर रेलवे फाटक के साथ शहर के बीचोंबीच बाजार से होते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम् के नारे लगाए। बच्चों में भी पाकिस्तन के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने शनिवार रात को कैंडल मार्च निकाला। दिन में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों, ग्रामीणों द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।
नार्थ रेलवे कमेटी सदस्य सज्जन चौधरी, आढ़ती एसोसिएशन प्रदेश कमेटी सदस्य बलराज श्योकंद ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश कार्रवाई करे। आज पूरा देश आतंकी हमले के बाद कार्रवाई की मांग कर रहा है।
पिल्लूखेड़ा मंडी में युवाओं ने जलाया पाकिस्तान का पुतला
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा मंडी में युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाते हुए कहा कि अब आर या पार का समय आ चुका है। पवन कालवा, नारायण दत्त शर्मा, राजबीर खान, गौरव गर्ग और संजीव शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को अब उसकी हरकत पर सजा देनी चाहिए। कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाए।
अनाज मंडी के आढ़तियों ने दुकानें बंद करके जताया शोक
जींद। नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में शोक स्वरूप शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखीं। मंडी की धर्मशाला में इकट्ठे होकर शोक प्रस्ताव पास किया। नई अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में दी न्यू फूड ग्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। आढ़तियों ने पुलवामा में हुए आंतकी हमले में पाकिस्तान के राजनेताओं का हाथ बताते हुए इस घटना की निंदा की और भारत सरकार से मांग की कि शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। इस अवसर पर आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामफल ढांडा, विनोद गर्ग, मनीष यादव, रमन गोयल, शमशेर सिंह, वेदपाल, मुकेश, रामभज यादव, रामेहर खर्ब, पूर्व प्रधान कर्ण सिंह मोर, नायब सिंह, पाला राम, दलबीर गिल मौजूद रहे।
साहित्यकारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
जींद। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को जींद जनपद के साहित्यकारों ने रविवार को बालभवन में श्रद्धांजलि दी। साहित्यकारों ने कहा कि आतंकवादियों की आड़ में पाकिस्तानी हमले भारत के सम्मान, स्वाभिमान और संप्रभुता पर कर रहा है। साहित्यकार और बुद्धिजीवी वर्ग सरकार से मांग करता है कि इस हमले के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र अत्री ने कहा कि इस तरह के हमले पाकिस्तान की ओर से अघोषित युद्ध हैं। भारत को इनका जवाब उसी रूप में देना चाहिए। इस अवसर पर मनोज, चंद्रभान, रमेश धारीवाल, राजकुमार वर्मा, रामफल दहिया, राजरानी, रमेश सिंगला, मुनीष कुमार, कर्णदेव मौजूद रहे।
साप्ताहिक सत्संग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नरवाना। आर्य समाज ने साप्ताहिक सत्संग में पुरोहित मिथिलेश शास्त्री के नेतृत्व में शहीदों की स्मृति में यज्ञ किया। यजमान के आसन पर आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य उपस्थित रहे। धर्मपाल आर्य व मियां सिंह ने भजन व गीत प्रस्तुत किए। मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि देशहित में मरने वाले मरकर हमेशा जीते हैं। इस अवसर पर अमोद आर्य, किताब सिंह, उमेश चंद, राजवीर, बलबीर सिंह, मियां सिंह, इंद्रजीत आर्य व विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जुलाना। बाजार बंद कर दुकानदारों एवं सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च जुलाना के पुराने बस अड्डे से शुरू हुआ जो मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी पहुंचा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियां अनमोल हैं। एसजी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर बलवान सिंह मलिक, सुरेश लाठर, जेई नरेश तायल, सीटू प्रधान सुभाष पांचाल, मनोज लाठर, समाजसेवी शमशेर लाठर, आंनद लाठर, भाजपा निगरानी कमेटी के प्रमुख सतीश सांगवान, मार्केट कमेटी के चेयरर्मन विष्णु शर्मा व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन पंडित सहित ने अन्य ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें