फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला की जनसभा में कटी कैथल सीएलजी सदस्य की जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को जेब कटने के बारे में चेताया, कुछ देर बाद देखा तो सीएलजी की खुद कटी थी जेब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों रोड पर रविवार को हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला के कार्यक्रम के दौरान कैथल निवासी एक सीएलजी (कम्यूनिटी लाइजनिंग ग्रुप) सदस्य की जेब कट गई। उसकी जेब में 20 हजार रुपये और जरूरी कागजात ते। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल के डोगरा गेट निवासी रलदू राम रविवार को सफीदों रोड पर हो रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला के कार्यक्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि उसने खुद अपने आसपास के लोगों से कहा कि भाई देख लेना भीड़ में कोई जेब न काट ले, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी खुद की ही जेब कट गई। रलदू राम ने कहा कि उनकी जेब में 20 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड, सीएलजी आईडी कार्ड, रोड सेफ्टी कार्ड, पेन कार्ड व दो एटीएम कार्ड थे। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रलदू राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें