फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मंगों को लेकर आज रोडवेज कर्मचारी परिवहन मंत्री का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आज रोडवेज कर्मचारी परिवहन मंत्री का करेंगे घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को गेट मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता सभी सातों यूनियनों के प्रधानों ने संयुक्त रूप से की। मीटिंग में तालमेल कमेटी ने फैसला लिया कि शनिवार को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार का घेराव किया जाएगा। 16 व 17 को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। सरकार लगातार कर्मचारियों पर दमनकारी नीति अपना रही है, पहले भी रोडवेज के कर्मचारियों ने प्राइवेट बसों के परमिट जारी करने का विरोध किया था। हरियाणा सरकार रोडवेज को खत्म कर निजी हाथों में सौंपकर खत्म करने की फिराक में है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
तालमेल कमेटी के राज्य वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि यदि सरकार 720 प्राइवेट बसों को हायर करती है तो रोडवेज की तालमेल कमेटी इसका पूर्ण रूप से विरोध करती रहेगी। पांच सितंबर को हुई हड़ताल में कर्मचारियों पर जो लाठीचार्ज हुआ व एस्मा जैसे काले कानून के तहत जो कार्रवाई सरकार ने की उसको तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। रोडवेज का कर्मचारी इसे सहन नहीं करेगा। तालमेल कमेटी के सदस्य पहल सिंह तंवर, आजाद सिंह गिल, विजय अहलावत, रामचरण, रामकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शनिवार को मतलौडा में परिवहन मंत्री का घेराव किया जाएगा व 16 से 17 अक्तूबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। फिर भी सरकार ने मांगों की और कोई ध्यान नहीं दिया तो बड़े आंदोलन घोषणा कर सकती है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मीटिंग में अनूप लाठर, सज्जन कंडेला, सतीश ईक्कस, अजीत नहरा, संजय नैन, श्रीभगवान लाठर, बलजीत मान, राजबीर शर्मा, अशोक गोरिया, सुशील ईक्कस, रामस्नेही, बलराज देशवाल, सुबे सिंह, प्रवीण सैनी, सुभाष, राजबीर हैबतपुर, राजकुमार रधाना, अनिल शर्मा, रणबीर ढ़िगाना, सुनील मलिक व जयवीर, बलकार रेढू, नरेंद्र, रामफल कंडेला, राजकुमार सैनी, जसबीर चहल, सुरेश बांस, सुरेंद्र खांडा, महेंद्र, राममेहर रेढू, सुरेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरवाना में तालमेल कमेटी की मीटिंग में गरजे रोडवेज कर्मचारी
नरवाना। हरियाणा रोडवेज उपकेंद्र नरवाना में तालमेल कमेटी की मीटिंग रामनिवास खरक भूरा व नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के राज्य स्तरीय नेता पहल सिंह सिंह तंवर, विजय अहलावत, इंदर सिंह बदाना, आजाद गिल, श्याम चरण शर्मा, जसवीर नेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन विभाग में 675 करोड़ रुपये का घाटा बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ऐसी बात कह कर मुख्यमंत्री ने विभाग को जनता में बदनाम करने का प्रयास कर रहे है, जबकि सच्चाई है कि विभिन्न श्रेणियों को दी जा रही निशुल्क यात्रा सुविधा की सब्सिडी को परिवहन विभाग में 621 करोड़ रुपये जमा न करा कर सरकारी विभाग को दिवालियापन के कगार पर धकेल रही है। समय-समय पर तालमेल कमेटी के नेताओं ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार का उल्लेेख करते हुए कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन सरकार ने आंखें मूंद रखी है।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी के नेता सतबीर धरोदी ने बताया कि विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों, युद्ध विधवाओं, स्वतंत्रता सेनानी, 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों, रक्षाबंधन पर दो दिन महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों की मुफ्त यात्रा की सुविधा परिवहन विभाग की बसों में दी जाती है जबकि आज डीजल की कीमतें तीन गुना बढ़ चुक ी हैं। सरकार अपनी लोकप्रियता करने और चुनाव में वोट के चक्कर में किराये में बढ़ोतरी नही करती जिसका घाटा खुद वहन कर रहे हैं। सरकार रोडवेज के साथ भेदभाव कर घाटे के लिए स्वयं जिम्मेदार है। सरकार अपने चहेते को लाभ पहुंचाने के लिए निजी बसें कंपनियों से भारी भरकम रेट दर पर भुगतान करके रोडवेज विभाग को घाटे में धकेल कर बंद करना चाहती है जिसका कर्मचारियों में भारी रोष है। रामनिवास ने सरकार से विभाग में दस हजार नई बसें शामिल करके बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे साठ हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों का एस्मा लगाकर उत्पीड़न करना बंद करने और प्राइवेट बस हायर करने की स्कीम को रद्द करने की मांग की। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में कर्मचारी छह अक्तूबर को परिवहन मंत्री के आवास मतलौड़ा में घेराव करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्व से सरकार की रहेगी। यदि सरकार फिर भी नहीं चेती तो हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी 16-17 अक्तूबर को हड़ताल पर चला जाएगा। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, राजेश चहल, इंदर सिंह, सुखा, वीरभान, चंद्रभान, विनोद, सत्यवान, अनिल, विनोद, संदीप, जोरा, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें