फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पेज के लिए प्रस्तावित दूसरे दशों को 35-40 प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : तवंर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे देशों को 35 से 40 प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में सोमवार को जींद में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेसी नेता बंद तो नहीं करवा सके, पर अशोक तंवर ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। तंवर ने कहा कि हैरानी की बात है कि देश की जनता 80 रुपये प्रति लीटर से महंगा पेट्रोल खरीद रही है और केंद्र सरकार कम से कम 15 विकसित देशों को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेच रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों से हुई 11 लाख करोड़ रुपये की कमाई की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आने पर इसकी जांच जरूर करवाएगी। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि बिहार में यदि बंद के दौरान हिंसा हुई है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

इनेलो ने भाजपा के कहने पर किया बंद
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो ने भाजपा के कहने पर ही बंद किया, लेकिन उसे लोगों का समर्थन नहीं मिला। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें