फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की घटना के बाद जींद में भी प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए अलर्ट हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक में दो दिन पहले कोर्ट में बयान देने के बाद बाहर निकली एक लड़की और एएसआई की गोली मारकर हत्या के बाद जींद पुलिस भी ऐसे मामलों को लेकर अलर्ट हो गई है। डीएसपी रामभज ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रकार के मामलों में पूरी तरह से सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा मांगने और प्रेम विवाह के मामलों में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में आने वाले प्रेमी जोड़ों को पूरी सुरक्षा दी जाए। यदि किसी पुलिस कर्मचारी ने ऐसे कार्य में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी रामभज ने कहा कि सेफ हाउस से कोर्ट में पेश करने व अन्य मामलों में कोर्ट में पेश होने के लिए आने वाले प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहना होगा। लापरवाही से ड्यूटी करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रेम विवाह करने वाले दंपति को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाती। उनकी सुरक्षा और जान-माल की रक्षा पुलिस का दायित्व है। पुलिस बखूबी से ऐसे मामलों में अपना दायित्व निभा रही है। बैठक में सेफ हाउस इंचार्ज एएसआई बीरमती, एएसआई सरोज देवी व अन्य महिला कांस्टेबल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि सेफ हाउस में महिला इंचार्ज को नियुक्त किया गया है। अगर कोई भी प्रेम विवाह करने वाले को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो या फिर उन्हें कोर्ट में आना हो तो टीम उनकी सुरक्षा दृष्टि से साथ होती है। इतना ही नहीं स्वयं डीएसपी रेंक का अधिकारी भी समय-समय पर सेफ हाउस का जायजा लेते रहते हैं ताकि सेफ हाउस में रहने वाले दंपत्ति को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने ऐसे प्रेमी जोड़ों को भी सतर्क रहने व पुलिस की समय-समय पर सहायता लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें