फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना नगर पालिका चुनाव के लिए नामाकंन 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन 27 से
विज्ञापन

जींद। जुलाना नगरपालिका के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होकर दो मई तक चलेगी। इसके बाद तीन मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
डीसी अमित खत्री ने कहा कि नामांकन कार्य पूर्ण होने के बाद चार मई को उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं और इसी दिन सांय तीन बजे के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। डीसी ने बताया कि नामांकन पत्र कार्यकारी मैजिस्ट्रेट से सत्यापित होना चाहिए। उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए पांचवीं, आठवीं तथा दसवीं कक्षा का पास होना जरूरी है। महिला उम्मीदवार या अनुसूचित जाति से संबंधित आठवीं पास होना चाहिए। अनुसूचित जाति से संबंधित महिला उम्मीदवार पांचवीं कक्षा पास होनी चाहिए। सामान्य और अन्य उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या इससे समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं महिला उम्मीदवारों को प्रतिभूति राशि के तौर पर 500 रुपये जमा करवाने होंगे। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को एक हजार रुपये की राशि प्रतिभूति राशि के तौर पर जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरपालिका जुलाना की वार्ड नंबर चार से 13 को अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 10 और 12 वार्ड को अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए छह और 11 नंबर वार्ड को पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए वार्ड नंबर तीन, पांच और सात को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर एक, दो, आठ और नो को सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें